त्रुटि ( Errors ) :- किसी भौतिक राशि के वास्तविक मान व मापे गये मान का अंतर त्रुटि कहलाती है |
त्रुटियों के प्रकार ( Types Of Errors ) :-
[ 1.] निरपेक्ष त्रुटि ( Absolute Error ) :- किसी भौतिक राशि के व्यक्तिगत माप तथा वास्तविक माप के अंतर को निरपेक्ष त्रुटि कहते है |
[ 1.] निरपेक्ष त्रुटि ( Absolute Error ) :- किसी भौतिक राशि के व्यक्तिगत माप तथा वास्तविक माप के अंतर को निरपेक्ष त्रुटि कहते है |
↣ इसे Δa से प्रदर्शित करते है |
निरपेक्ष त्रुटि = व्यक्तिगत मान - वास्तविक मान
⇨ Let's Understand >>>
माना किसी भौतिक राशि को n बार मापनें पर मान क्रमशः a1 , a2 , a3 ......... aN प्राप्त हो तो -
We Know - समांतर माध्य = प्रेक्षणों का योग / प्रेक्षणों की संख्या
** समांतर माध्य को ही हम Real ( वास्तविक ) मान मानते है |
अत: निरपेक्ष त्रुटि
Δa1 ( a1 के मापन में त्रुटि ) = a1 - aM
Δa2 ( a2 के मापन में त्रुटि ) = a2 - aM
................................................
ΔaN ( aN के मापन में त्रुटि ) = aN - aM
जहाँ :- aM = माध्य मान
NOTE :- निरपेक्ष त्रुटि धनात्मक ( +ve ) , Negative ( - ve ) तथा शून्य हो सकती है |
[ 2.] माध्य निरपेक्ष त्रुटि ( Mean Absolute Error ) :- निरपेक्ष त्रुटियों के परिमाणों के समांतर माध्य को भौतिक राशि की माध्य निरपेक्ष त्रुटि कहा जाता है |
[ 2.] माध्य निरपेक्ष त्रुटि ( Mean Absolute Error ) :- निरपेक्ष त्रुटियों के परिमाणों के समांतर माध्य को भौतिक राशि की माध्य निरपेक्ष त्रुटि कहा जाता है |
[ 3.] आपेक्षिक त्रुटि ( Relative Errors ) :- माध्य निरपेक्ष त्रुटि तथा मापित राशि के माध्य मान का अनुपात आपेक्षिक त्रुटि कहलाती है |
आपेक्षिक त्रुटि = माध्य निरपेक्ष त्रुटि / माध्य मान
[ 4.] प्रतिशत त्रुटि ( Percentage Error ) :- जब आपेक्षिक त्रुटि को प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है तो इसे प्रतिशत त्रुटि कहते है |
% त्रुटि = आपेक्षिक त्रुटि X 100 %
******* For More Detail ..... Watch Video ******* >>> Click Here
Very good
ReplyDeleteWelcome, Keep Learning
DeleteEk example dijiye trutiyo ka
ReplyDelete