Monday, 25 September 2017

रसायन विज्ञान एवं इसका वर्गीकरण ( Chemistry and it's Classification )



arjun classes


Topics :-

  • रसायन विज्ञान क्या है ? ( What is Chemistry ? )
  • रसायन विज्ञान का वर्गीकरण ( Classification Of Chemistry )
[ 1.] रसायन विज्ञान ( Chemistry ) :- रसायन विज्ञान का English Word " केमिस्ट्री " ग्रीक भाषा के शब्द कीमिया ( Chemia ) से लिया गया है , जिसका अर्थ है - कला रंग 

परिभाषा ( Definition ) :- रसायन विज्ञान , विज्ञान की   वह शाखा ( Branch ) है जिसमें हम विभिन्न प्रकार के द्रव्यों की   सरंचना , उनको बनाने की विधियाँ , गुण-धर्मों और  उपयोगों का अध्ययन करते है |

** द्रव्य जैसे - जल 

[ 2.] रसायन विज्ञान का वर्गीकरण ( Classification Of Chemistry ) :- रसायन विज्ञान , विज्ञान की   बहुत बड़ी शाखा ( Branch ) अत: इसके कार्य क्षेत्र तथा अध्ययन क्षेत्र को देखते  हुए इसे  विभिन्न भागों में बांटा गया है ताकी  इसका  अध्ययन  आसानी से किया जा सके |

 रसायन विज्ञान ( Chemistry ) :-
  • कार्बनिक रसायन ( Organic Chemistry )
  • अकार्बनिक रसायन ( Inorganic Chemistry )
  • भौतिक रसायन ( Physical Chemistry )
  • औध्योगिक रसायन ( Industrial Chemistry )
  • जैव - रसायन ( Bio - Chemistry )
  • कृषि रसायन ( Agricultural Chemistry )
[ 1.]  कार्बनिक रसायन ( Organic Chemistry ) :- रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत कार्बन तथा कार्बन से बने  योगिकों का अध्ययन किया जाता है |

कार्बनिक योगिक ( कार्बन से बने यौगिक ) जैसे -
methen gas
[ 2.]  अकार्बनिक रसायन ( Inorganic Chemistry ) :- रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत कार्बन को छोड़कर अन्य सभी  तत्वों एवं उनके योगिकों का अध्ययन किया जाता है |

अकार्बनिक योगिक जैसे -
sodium oxide ka sutra
[ 3.]  भौतिक रसायन ( Physical Chemistry ) :- रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत  रासायनिक अभिक्रियाओं के भौतिक नियमों तथा सिद्धांतों का अध्ययन किया जाता है |

[ 4.]  औध्योगिक रसायन ( Industrial Chemistry ) :- रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत पदार्थों का औध्योगिक स्तर  पर निर्माण करनें से सम्बन्धित नियमों , विधियों  एवं अभिक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है |

[ 5.]  जैव - रसायन ( Bio - Chemistry ) :- रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत जीवधारियों में होनें वाली रासायनिक अभिक्रियाओं तथा जन्तुओं एवं वनस्पतियों से प्राप्त होनें वाले पदार्थों का अध्ययन किया  जाता है |

[ 6.]  कृषि रसायन ( Agricultural Chemistry ) :- रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत कृषि से सम्बन्धित उपयोगी रसायनों का अध्ययन किया जाता है |

NOTE :- अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गये VIDEO को देखें -

                For Our YouTube Video >>>> Click Here 

# For More Our YouTube Videos Related To PHYSICS , CHEMISTRY & MATHEMATICS Visit Our YouTube Channel -- YouTube.com/ARJUNCLASSES   







Share This
Previous Post
Next Post

Become Physics , Chemistry , Maths , Engineering , Science And Technology Expert With "ARJUN CLASSES" And "ARJUN THORI" Educational Group. ARJUN CLASSES Group आपको Science And Technology को आसानी से अपनी भाषा ( HINDI ) में समझनें के लिए निम्न Services Provide करता है ---- 1. Video Lectures ( Free ) , 2. Hand Written Notes And Study Material ( Free And Paid ) , 3. Online Notes ( Free ) , 4. About Govt. Jobs ( Free ). Join Us For Above Services -- FREE

0 comments:

|| हमारी Post कैसी लगी , Comment द्वारा जरुर बताएं ||